भाई की शादी में पहनें ये क्लासी इयररिंग, लुक में लगेंगे चार-चांद


By Akshara Verma23, Jan 2025 05:52 PMjagran.com

Aishwarya के रॉयल इयररिंग

Aishwarya Rajesh के पास हर तरह के क्लासी और खूबसूरत इयररिंग्स का अच्छा खासा कलेक्शन है, जो शादी में आपके हर आउटफिट को दूसरों के लुक से बेहतरीन लुक देंगे।

गोल्डन झुमके

अभिनेत्री का यह लुक क्लासी के साथ अट्रैक्टिव लग रहा है। आप इन इयररिंग्स को हैवी सूट या लहंगे के साथ पहनकर स्टाइल कर सकती हैं।

शैंडेलियर इयररिंग

इन दिनों शैंडेलियर इयररिंग का फैशन बेहद ट्रेंड में है। ऐसे इयररिंग्स शादी में इंडो वेस्टर्न से लेकर लहंगे की चमक को दोगुनी कर देते है। आप भी अपने आउटफिट के साथ इन इयररिंग को पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

टियर ड्रॉप इयररिंग्स

एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ इन खूबसूरत टियर ड्रॉप इयररिंग्स को स्टाइल किया है, जो उनके लुक को खूबसूरत बना रहा है। आप रॉयल लुक के लिए इन इयररिंग्स को कॉपी कर सकती हैं।

डेंगल इयररिंग

एक्ट्रेस ने क्रीम कलर के छोटे से डेंगल इयररिंग्स को अपने एंब्रॉयडरी सूट के साथ स्टाइल किया है। यह देखने में बेहद एलिगेंट लग रहे है। आप इन इयररिंग को पहनकर शादी में सबके होश उठा सकती हैं।

स्टेटमेंट इयररिंग्स

Aishwarya के ये इयररिंग्स देखने में प्यारे और खूबसूरत लग रहे है। आप सिंपल डिसेंट साड़ी या सूट के साथ इन स्टेटमेंट इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।

ऑक्सीडाइज्ड डिजाइनर झुमके

एक्ट्रेस ने इन ऑक्सीडाइज्ड डिजाइनर झुमके को अपनी स्टाइलिश साड़ी के साथ कैरी कर रखा है। इस तरह के इयररिंग्स आपके ट्रेडिशनल आउटफिट्स में एस्थेटिक लुक देते है। साथ ही, आपको मेहफिल की स्पोर्ट लाइट भी बनाएंगे।

रॉयल इयररिंग्स

अभिनेत्री अपने आउटफिट पर हैवी नेकलेस पहनना पसंद करती हैं, लेकिन Aishwarya के यह स्टाइलिश और अट्रैक्टिव इयररिंग्स लड़कियों को काफी पसंद आएंगे। आप इन्हें शादी में डिजाइनर सूट के साथ कैरी कर सकती हैं।

खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट को नोटिस करवाने के लिए आप Aishwarya Rajesh के रॉयल इयररिंग्स को ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aishwaryarajessh)