फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐश्वर्या राय ने 1997 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
ऐश्वर्या के फिल्मी करियर को लगभग 27 साल पूरे हो चुके हैं। वह अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। आज हम आपको उनकी कुछ रोमांटिक फिल्में बताने जा रहे हैं, जिसको देखकर आपका दिल पिघल जाएगा।
संजय लीला भंसाली की 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय सलमान खान और अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म से काफी सुर्खियां बटोरी। फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग और डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने पारो का लीड रोल किया था। एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।
अशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'जोधा अकबर' साल 2008 में आई थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने जोधा बेगम का मेन रोल किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। जोधा बेगम बन एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग और आउटफिट से लाइमलाइट बटोरी थीं।
ऐश्वर्या राय की साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'धूम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दर्शकों को फिल्म में एक्ट्रेस का काफी बोल्ड और ग्लैमरस लुक को देखने को मिला था।
2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय के दिलकश अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया था। फिल्म में पहली बार एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखा गया था। लोगों द्वारा फिल्म को काफी पसंद भी किया गया।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को जानने और देखते रहने के लिए जुड़ें रहे jagran.com के साथ। Image Credit: (IMDb & @aishwaryaraibachchan_arb)