हर लुक में जान डाल देंगे ये Lipstick Shades


By Priyam Kumari21, Apr 2025 12:00 PMjagran.com

फैशन क्वीन Aishwarya Rai

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी ऐश्वर्या राय बच्चन जितनी अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, उससे कहीं ज्यादा अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस लुक्स के लिए भी सराही जाती है।

Aishwarya का फैशन

ऐश्वर्या राय का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। वह अपने हर आउटफिट के साथ खूबसूरत लिपस्टिक शेड्स लगाती हैं, जो महिलाओं को काफी इंस्पायर करती हैं।

महिलाओं के लिए लिपस्टिक शेड्स

अगर आप भी किसी मौके पर खास दिखने के लिए लिपस्टिक शेड की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इन लिपस्टिक शेड्स से आइडियाज ले सकती हैं।

क्लासिक रेड लिपस्टिक शेड

ऐश्वर्या राय ज्यादातर रेड लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। यह शेड हर स्किन टोन पर बहुत अच्छा लगता है। आप भी इसे ट्राई करके कॉन्फिडेंट लुक पा सकती हैं।

रोज पिंक लिपस्टिक शेड

ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए रोज पिंक लिपस्टिक शेड बेहतरीन ऑप्शन है। इस तरह के शेड लुक खूबसूरत और ग्रेसफुल बना देती हैं।

ब्राउन लिपस्टिक शेड

ब्राउन लिपस्टिक शेड हर स्किन टोन की महिलाओं पर खूब जचेंगी। आप ऐसे शेड को हर मौके के लिए चुन सकती हैं।

न्यूड लिपस्टिक शेड

इन दिनों न्यूड लिपस्टिक शेड काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। इस तरह के शेड वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट के लिए परफेक्ट है।

वाइन लिपस्टिक शेड

अपने लुक को प्यारा और सुंदर बनाने के लिए एक्ट्रेस की तरह वाइन लिपस्टिक शेड ट्राई करें। ऐसे शेड हर उम्र की महिला पर खूब जचेगा।

आप भी इन लिपस्टिक शेड्स को ट्राई करके खूबसूरत लुक पा सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aishwaryaraibachchan_arb)