प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू गर्मियों के लिए काफी लाभदायक माना जाता हैं। यह आपको तेज गर्मी में आपके शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि किन तरीको से आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गर्मियों में शरीर को एनर्जी देने के लिए आप दिन में एक समय सत्तू के पराठे का सेवन करें। इसका टेस्ट आपको काफी पसंद आएगा।
अगर आपको सत्तू नहीं पसंद तो आप भुने जीरा और हल्का सा शहद डालकर सत्तू का शेक ट्राई कर सकते हैं। यह शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करेगा।
क्या आप जानते हैं कि सत्तू का लड्डू शरीर को फायदे देने के साथ साथ एक लाजवाब टेस्ट भी देता है। जी हां, आप इन्हें गर्मियों में ठंडक पाने के लिए खा सकते हैं।
सत्तू का दलिया एक ऐसी दिशा हैं, जिसे आप घर पर झटपट बना सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है। साथ ही, आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
सत्तू को डाइट में शामिल करने के लिए आप इसकी ड्रिंक बना सकते हैं। यह गर्मियों में शरीर को ठंडक के साथ आपकी एनर्जी को भी बूस्ट करेगा।
गर्मियों में ठंडक के साथ-साथ अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो डाइट में सत्तू की सलाद को जरूर शामिल करें।
आप सत्तू को एक सूप के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसमें अलग अलग सब्जियां मिलकर शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व और एनर्जी प्रदान कर सकते हैं।
सत्तू गर्मियों में एनर्जी पाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। आप इन तरीको से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik