बॉलीवुड के शानदार फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म का एक्टर लोगों को बहुत पसंद है।
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम का हर सीक्वल सुपरहिट साबित हुआ है। अब जल्द ही रोहित शेट्टी अपनी एक और शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं।
जी हां, सिंघम 3 यानी सिंघम अगेन जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कास्ट को धीरे-धीरे रिवील किया जा रहा है।
रिलीज डेट की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन अगस्त 2024 में रिलीज हो सकती है।
हाल ही में सिंघम अगेन फिल्म से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आया। एक्ट्रेस का नाम फिल्म में शक्ति शेट्टी है।
वहीं अब दीपिका के बाद टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई है। टाइगर का लुक भी धांसू है, दीपिका और टाइगर दोनों ही पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं।
टाइगर और दीपिका दोनों का फर्स्ट लुक धांसू है। फिल्म में टाइगर का नाम एसीपी सत्या है।
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम के सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और अब ये इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है।