Sunny Deol Birthday: आईएमडीबी पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवीज


By Amrendra Kumar Yadav19, Oct 2023 01:52 PMjagran.com

सनी देओल का जन्मदिन

अभिनेता सनी देओल आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल ने अपने करियर में बेहद शानदार मूवीज की हैं। हाल ही में रिलीज हुई सनी की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रही।

टॉप मूवीज

अभिनेता सनी देओल के करियर की टॉप फिल्मों की बात करेंगे, जिनको आईएमडीबी पर हाई रेटिंग मिली है।

बॉर्डर है सबसे ऊपर

इस लिस्ट में सनी की बॉर्डर मूवी सबसे ऊपर है, इसे आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है। यह फिल्म साल 1997 में सिनेमाघरों में आई थी। आज भी दर्शकों के बीच इस फिल्म की काफी सराहना होती है।

दामिनी

सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि की यह फिल्म साल 1993 में आई थी। आईएमडीबी पर इसे 7.8 रेटिंग मिली थी,जिस वजह से यह फिल्म दूसरे स्थान पर है।

घायल

साल 1990 में आई यह एक्शन फिल्म दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रही। इसके अलावा इसे 7 फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया। इस मूवी को आईएमडीबी पर 7.7 रेटिंग मिली है।

चुप

लिस्ट में 7.6 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर यह फिल्म है। यह फिल्म साल 2022 में आई। सनी देओल के अलावा इसमें दुल्कर सलमान, पूजा भट्ट ने किरदार निभाया है।

डर

साल 1984 में आई इस फिल्म को भी आईएमडीबी पर 7.6 रेटिंग मिली है। इस फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा थे।

घातक

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म घातक को आईएमडीबी पर 7.5 रेटिंग मिली है। इस फिल्म में सनी के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, डैनी डेंजोंगपा ने किरदार निभाए हैं।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM