इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, बन रहा अद्भुत संयोग


By Farhan Khan01, Apr 2024 10:00 AMjagran.com

शनिदेव की कृपा

शनिदेव के गोचर करने से 3 राशियों वाले जातकों का भाग्य चमक सकता है. इसके साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की की अपार संभावनाएं हैं।

इन राशियों पर होगी कृपा

ऐसे में आज हम आपको उन लकी राशियों के बारे में बताएंगे, जिन पर शनिदेव की असीम कृपा बरस सकती है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। शनिदेव इस राशि के स्वामी बुध के मित्र हैं।

शत्रुओं पर मिलेगी विजय

इस राशि के व्यक्ति को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही इस समय ये अपने शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के व्यक्ति के लिए शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध होगा। शनिदेव इस राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण कर रहे हैं।

करियर में मिलेगी ग्रोथ

करियर में आगे बढ़ने के लिए भरपूर नए अवसर मिलेंगे, जिसका उपयोग करके ये लोग अपने करियर में तरक्की करेंगे। वहीं इस समय कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां

इनकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने से मन प्रसन्न रहेगा। इनको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है, वहीं माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि

इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके साथ ही पद, आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस कारण से समाज में इनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी-बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

अगर आपकी भी इनमें से कोई एक राशि हैं तो समझ लीजिए कि आपकी किस्मत भी खुलने वाली है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com