दीपिका पादुकोण ने शादी से पहले इन सेलेब्स से लगाया था दिल


By Akshara Verma18, Dec 2024 04:07 PMjagran.com

Actress Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस हैं। वह हमेशा से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में काफी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर अपना नाम रोशन किया है।

रणवीर के संग हैप्पी मैरिज लाइफ

रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली के साथ एक हैप्पी मैरिज लाइफ काफी एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने अपनी शादी से पहले किन-किन सेलेब्स के साथ दिल लगाया।

Deepika Padukone के लवर्स

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने क्रिकेटर, बिजनेसमैन के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को भी डेट कर चुकी हैं। आज हम आपको दीपिका की शादी होने से पहले उनके लवर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

सिद्धार्थ माल्या

दीपिका ने विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या को डेट किया था। बिजनेसमैन सिद्धार्थ माल्या और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एक साथ आईपीएल मैच में किस करते हुए देखा गया था।

युवराज सिंह

दीपिका के लवर्स की लिस्ट में क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हैं। कई बार एक्ट्रेस और क्रिकेटर को साथ में डिनर और लंच डेट पर स्पॉट किया गया हैं।

निहार पांड्या

दीपिका के फिल्मी करियर से पहले वह मॉडलिंग किया करती थी। उसी दौरान उन्होंने एक्टर निहार पांड्या को डेट किया था।

रणबीर कपूर

एक्ट्रेस का रणबीर कपूर के साथ रिश्ता हमेशा से काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों ने साथ में पहली फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में काम किया था।

उपेन पटेल

दीपिका पादुकोण टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर उपेन पटेल को भी डेट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस का उपेन के साथ काफी अच्छा रिलेशन चला था।

स्टार्स के बार में जानने समेत एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram