चाय न पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे


By Ashish Mishra30, Oct 2023 08:28 PMjagran.com

चाय

चाय की लोगों की चाहत होती है। बिना इसे पिए तनाव महसूस करते हैं। वहीं चाय न पीने से भी शरीर पर प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि चाय न पीने के क्या फायदे होते हैं?

कैफीन

चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं।

शांत महसूस करना

अगर आप चाय पीना छोड़ देते हैं तो धीरे-धीरे स्ट्रेस कम होने लगता है। इससे आपको शांति महसूस होने लगती है।

पाचन

रोजाना चाय का सेवन करने से पाचन प्रभावित होने लगता है। वहीं चाय न पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त सही होने लगता है। इसके अलावा कब्ज और दस्त से भी छुटकारा मिलने लगता है।

अच्छी नींद

चाय का सेवन करने से नींद प्रभावित होने लगती है। वहीं चाय छोड़ने से अच्छी नींद आने लगती है। इससे तनाव भी दूर होता है।

वजन कंट्रोल

चाय में ज्यादा मात्रा में शुगर होता है। इसे रोजाना पीने वजन बढ़ने लगता है। चाय का सेवन न करने से कैलोरी कम होने लगती है और वजन कंट्रोल होता है।

बदबू

चाय में शुगर होने की वजह से मूंह से बदबू आने लगती है। वहीं चाय का सेवन न करने से मूंह से बदबू आना बंद हो जाता है और आपक खुद को फ्रेश महसूस करने लगते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो चाय से परहेज करना चाहिए। चाय का सेवन न करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ