पिज्जा खाना हर किसी को पसंद होता है। बाजार में यह कई सारे फ्लेवर में मिल जाता है। यह एक स्वादिष्ट व्यंजन होता है, जिसे खाने से कोई पीछे नहीं हटता। Gen-Z पिज्जा बड़े चाव से खाते हैं।
ज्यादा मात्रा में पिज्जा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाने से ये आपको फायदे भी दे सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं पिज्जा खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।
आज के समय में पिज्जा खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे खाने से मूड अच्छा हो जाता है। इसलिए पिज्जा खाने का एक बड़ा कारण ये हो सकता है।
हालांकि, पिज्जा खाना सेहत के लिए हानिकारक भी होता है। पिज्जा में अधिक मात्रा में चीज होता है, जो तेजी से फैट और कैलोरी बढ़ा सकता है।
अगर आपको भूख लगी हो और जल्दी से कुछ खाने का मन करता है, तो पिज्जा सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।
अगर आप अधिक मात्रा में पिज्जा का सेवन करते हैं, तो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसे ज्यादा खाने से बचें।
पिज्जा में मौजूद चीज कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत है, जिसे खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।
अगर आप पिज्जा को ज्यादा खाते हैं, तो पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है।
हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva