जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है। वैसे-वैसे चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। वहीं, शरीर की ताकत कम होने लगती है और व्यक्ति बीमार भी रहने लगता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आप 50 की उम्र में भी फिट रह सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अच्छी नींद लेने से न सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी होती है, बल्कि आप शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। आपको भी दिन में 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। नहीं, तो तबियत बिगड़ सकती है।
इसके अलावा रात को सोने से पहले सरसों के तेल या नारियल तेल से पैरों के तलवों की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपकी हेल्दी भी अच्छी रहती है।
रोजाना अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहें। जिससे शरीर में होने वाले बदलावों, कमी और बीमारी से जुड़ी अपडेट मिलती रहें। इससे आप समय रहते अपनी बीमारी के बारे में जागरूक रहेंगे और समय पर अपना इलाज करा लेंगे।
आप जितना लाइट और हेल्दी फूड खाएंगे, आपकी सेहत भी उतनी ही शानदार रहेगी क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को निरोग रखने का काम करते हैं।
50 की उम्र बाद भी फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप सीढ़ी चढ़ने-उतरने और वॉक करने जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
कहा जाता है कि मोटापा बहुत सी बीमारियों को जन्म देता है। इनमें डायबिटीज, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर आदि शामिल है। ऐसे में अपना वजन कंट्रोल में रखें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com