सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस दौरान पार्टी का मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि, महिलाओं को सर्दियों में होने वाली पार्टी के लिए खुद को स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाना मुश्किल हो जाता है।
सर्दियों में कपड़ो का कॉम्बिनेशन बनाना कठिन हो जाता है। वहीं, सर्दियों में पार्टी में क्या पहनें? ये सवाल परेशान करता है। अगर आपको सर्दियों की शादी में खुद को ठंड से बचाना है और स्टाइलिश भी दिखना है, तो अपने वार्डरोब में अदिति राव हैदरी के कलेक्शन को जरूर शामिल करें।
एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का फ्लोरल प्रिंटेड फ्रॉक सूट पहना है, जो काफी क्लासी और स्टाइलिश नजर आ रहा है। पार्टी में सिंपल लुक के लिए इसे कॉपी कर सकती हैं। फुल ड्रेस होने के कारण आपको इसमें सर्दी नहीं लगेगी।
पार्टी में ठंड से बचने के लिए अदिति राव की तरह आप भी इस आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं। इसमें उन्होंने गोल्डन कलर की बनारसी गोटा वर्क चोली लहंगा कैरी किया है। इस लुक में वह अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।
एक्ट्रेस का पर्पल चंदेरी फ्लेयर्ड शॉर्ट कुर्ता सेट बेहद कमाल का लग रहा है। विंटर पार्टी फंक्शन के लिए आप कुछ ऐसा आउटफिट भी शॉट लिस्ट कर सकती हैं। इन्हें पहनकर आप हुस्न परी से कम नहीं लगेंगी।
अगर आप एक ऐसा आउटफिट ढूंढ रही हैं, जिसमें अपना वजन छिप सकें, तो अदिति राव के ये आलिया कट सलवार सूट एक बार जरूर ट्राई करें। आपको ऐसे सूट मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।
पार्टी में आपको हैवी लुक चाहिए, तो ऐसा ग्रीन शरारा सेट खरीद सकती हैं। एक्ट्रेस ने घेरदार शरारा के साथ वी नेक जैकेट पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, यह ड्रेस आपको ठंड से बचाएगी।
आप ठंड की पार्टी में अदिति राव का प्रिंटेड नेट शरारा सूट ऑप्शन में ले सकती हैं। ये आउटफिट आपको एलीगेंट लुक देगा।
आप भी अदिति राव के फैशन टिप्स को फॉलो करके सर्दियों की शादी में महफिल की जान बन सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@aditiraohydari)