समर के लिए बेस्ट हैं Aditi Rao की 8 ट्रेंडी ड्रेसेस


By Shradha Upadhyay29, Jun 2024 11:42 AMjagran.com

शानदार एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी बॉलीवुड समेत तेलुगु और तमिल फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि हाल में संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं।

अच्छी फैन फॉलोइंग

अभिनेत्री के सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम उन्हें 11 मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।

अदिति राव हैदरी फैशन आइकन

अभिनेत्री इंडस्ट्री की फैशन आइकन भी हैं। जिनका हर ऑउटफिट अट्रैक्टिव और यूनिक होता है। डीवा इंडियन से वेस्टर्न हर लुक में कहर ढाती हैं।

अदिति राव हैदरी समर ड्रेसेस

गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप यदि आपके लुक को लेकर कंफ्यूज हैं तो अदिति की ट्रेंडी समर ड्रेसेस से आइडिया ले सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट

पिंक कलर के को-ऑर्ड सेट में अदिति का स्टाइलिश अंदाज देखा जा सकता है। ऑफिस गोइंग गर्ल्स इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

प्लाजो वन शोल्डर कुर्ती सूट

आप इस समर सीजन अभिनेत्री के जैसा प्लेन वन शोल्डर कुर्ती प्लाजो सूट स्टिच करवा सकती हैं। ये लंबी लड़कियों को एलिगेंट लुक देगा।

शार्ट ट्यूब ड्रेस

यदि आपको गर्मी के सीजन में किसी पार्टी में बोल्ड लुक चाहिए। तो डीवा की जैसी व्हाइट ट्यूब ड्रेस से खुद को कैरी कर सकती हैं।

प्रिंटेड स्कर्ट टॉप

समर वेकेशन के लिए अदिति का प्रिंटेड स्लिट स्कर्ट क्रॉप टॉप लुक आपको एकदम कूल लुक देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ