मीरा राजपूत बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की लेडी लव हैं। जो कि फिल्मी इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं होने के बावजूद लाइमलाइट में छाई रहती हैं।
मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने ड्रेसिंग सेंस से बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर भी मीरा की अच्छी फैन फॉलोइंग है।
वैसे तो मीरा हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं, लेकिन इंडियन लुक में वो बेहद खूबसूरत लगती हैं। मीरा का हर एथनिक लुक यूनिक होता है।
आज हम आपको मीरा राजपूत का हॉट साड़ी-ब्लाउज कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी मौके पर स्टाइल की जा सकती हैं।
मीरा रेड कलर की सिंपल सोबर मिरर बॉर्डर साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ हैवी वर्क ब्लाउज काफी जंच रहा है।
इस समर सीजन आप भी अपनी किसी फ्लोरल प्रिंट कॉटन सिल्क साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी स्मार्ट लुक देती हैं।
मीरा प्रिंटेड साटन साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ कोई भी जीरो नेक कंट्रास्ट कलर ब्लाउज पहना जा सकता है। ये आपको हॉट लुक देगा।
ब्लैक कलर की नेटिड साड़ी के साथ मीरा का लांग वेलवेट हैवी वर्क लांग ब्लाउज काफी डिजाइनर लुक दे रहा है। ये आपको एकदम डिजाइनर लुक देगा।