वेडिंग में Aditi Rav के 8 गॉर्जियस लहंगों में दिखेंगी महारानी


By Shradha Upadhyay20, Jul 2024 05:39 PMjagran.com

बॉलीवुड डीवा अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी बी टाउन की खूबसूरत और शानदार अभिनेत्री हैं। हाल में डीवा ने वेब सीरीज हीरामंडी में बिब्बोजन के किरदार से दर्शकों का दिल जीता था।

रॉयल ड्रेसिंग सेंस

बात की जाय अभिनेत्री के ड्रेसिंग सेंस की तो उनका हर इंडियन लुक बेहद रॉयल होता है। इंडियन लुक में अदिति बला की खूबसूरत लगती हैं।

अदिति राव हैदरी गॉर्जियस लहंगे

आज हम आपको डीवा के गॉर्जियस लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन कैरी करके खुद को महारानी बना सकती हैं।

बेज कलर शिमरी लहंगा

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेज कलर के शिमरी वर्क लहंगे सिंपल दुपट्टे में अपना क्लासी लुक शेयर किया है। जिसमें अदिति का शाही अंदाज देखा जा सकता है। इसके साथ रेड लिपस्टिक और झुमकी का कॉम्बिनेशन शानदार लग रहा है।

बनारसी डॉट प्रिंट लहंगा

अदिति राव डार्क कलर के बनारसी डॉट प्रिंट लहंगे डीप नेक चोली में कहर ढहा रही हैं। उनका ये रॉयल लुक वेडिंग सीजन में चार चांद लगा देगा।

हैवी वर्क लहंगे

यदि आपको कुछ हैवी लुक कैरी करने का मन है, तो एक्ट्रेस के जैसा रेड हैवी कट दाना वर्क लहंगा कंट्रास्ट कलर का प्लेन दुपट्टा लुक को स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड लहंगा लुक

यदि आप नार्मल लहंगों से बोर हो चुकी हैं तो इस टाइप का प्रिंटेड लहंगा भी अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ स्ट्रेट हेयर चोकर नेकपीस खूब जचेगा।

गोल्डन मिरर वर्क लहंगा

यंग गर्ल्स अदिति राव के इस गोल्डन मिरर वर्क लहंगे पफ स्लीव्स डिजाइनर चोली को कॉपी करके खुद को अप्सरा बना सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ