सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा को आज हर कोई जानता है। आज हम आपको उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जो हिट हो सकती थी।
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सएल की कहानी प्लस साइज लड़कियों पर है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
अक्षय कुमार, यामी गौतम और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म एक्शन जैक्सन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हुई थी।
मल्टी स्टार होने के बाद भी कलंक फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट समेत कई बड़े स्टार्स थे।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा की कहानी भी काफी इंटरेस्टिंग थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म फोर्स 2 में भी काफी शानदार काम किया था और स्टोरी भी अच्छी थी। ये फिल्म भी फ्लॉप ही रही।
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म एक चुलबुली लड़की की कहानी बताती है।
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के गाने फैंस को बहुत पसंद आए थे।