ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब जल में मिलाएं यह 1 चीज


By Farhan Khan04, Mar 2024 05:00 PMjagran.com

त्वचा की देखरेख करना

त्वचा की देखरेख करने के लिए हम चेहरे पर ना जाने क्या-क्या लगाते हैं। लेकिन, अक्सर ही चेहरे का निखार दबा-दबा ही रहता है।

त्वचा पर बड़ा असर

ऐसा सही चीजों का इस्तेमाल ना करने के चलते हो सकता है। वहीं, कुछ बेहद छोटी-छोटी चीजें हैं जो त्वचा पर बड़ा असर दिखा सकती हैं।

चेहरे पर गुलाब जल लगाना

इन्हीं में  गुलाब जल शामिल है। चेहरे पर गुलाब जल सही तरह से लगाने से त्वचा को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं।

गुलाबजल में यह एक चीज मिलाएं

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप चेहरे पर गुलाब जल में यह एक चीज मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन और भी ग्लो करेगी।  

कच्चा दूध

हम बात कर रहे हैं कच्चा दूध की। क्या आपने गुलाब जल में कभी कच्चा दूध मिलाकर लगाया है? कच्चा दूध त्वचा के लिए अमृत की तरह काम करता है।

चेहरे पर रौनक

कच्चे दूध से त्वचा एक्सफोलिएट होती है, चेहरे से डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और चेहरे पर रौनक भी नजर आती है।

कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाएं

एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें और उसमें 4-5 बूंदें गुलाब जल की मिला लें। इस तैयार टोनर में रुई का टुकड़ा डुबोएं।

रात में लगाकर सोए

इस टोनर को रात के समय चेहरे पर लगाकर सो जाएं। अगली सुबह उठकर चेहरा धोने पर चेहरा निखरा हुआ दिखने लगेगा।

अगर आप गुलाब जल में कच्चा दूध मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन को और भी फायदे हो सकते हैं।