तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं इन दिनों कई समस्याओं का शिकार हो रही हैं। इन समस्याओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम भी शामिल है। इसे शॉर्ट फॉर्म में PCOS भी कहा जाता है।
PCOS एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जो रिप्रोडक्टिव हार्मोन में असंतुलन के कारण होता है। जिसमें अनियमित पीरियड्स, मुंहासे और वजन बढ़ना जैसे लक्षण नजर आते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताएंगे, जो PCOS की समस्या से राहत के लिए रामबाण मानी जाती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आप मेथीदाना का सेवन कर सकती है। यह पीरियड्स को रेगुलर करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है। आपको एक बार यह जड़ी-बूटी ट्राई करनी चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दालचीनी भी पीरियड्स को रेगुलेट करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद कर सकती है। इसके चलते आपको PCOS से राहत मिल सकती है।
मुलेठी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से आपको मुंहासे से भी राहत मिल सकती है।
अश्वगंधा का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से आयुर्वेदिक और यूनानी उपचार में किया जाता रहा है। ऐसे में यह जड़ी-बूटी पीसीओएस के लक्षणों में सुधार करने की भी क्षमता रखती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com