रोजाना स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करने के कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं कि जल अर्पित करते समय किन फूलों को चढ़ाना चाहिए?
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। सूर्योदय के समय सूर्य को नमस्कार करने के शरीर को ऊर्जा मिलती है। ऐसा करने से कई रोग भी दूर होने लगते हैं।
रोजाना सुबह स्नान करने के बाद एक लोटा जल लेकर उसमें कनेर का फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है।
सूर्य देव को गेंदे का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। रोजाना स्नान करने के बाद पानी में इस फूल को डालकर पूर्व की तरफ मुंह करके सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
पूजा-पाठ में इस फूल का विशेष महत्व होता है। सुबह स्नान करने के बाद जल में गुड़हल का फूल डालकर अर्पित करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
सूर्य को जल अर्पित करते समय मंत्र पढ़ना चाहिए। इस दौरान 'ऊं आदित्य नम:’ मंत्र का जाप करने के सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है।
सूर्य देव का आशीर्वाद पाने और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए इन फूलों को जल में मिलाकर अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।
अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होने लगते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ