बुधवार का दिन श्रीगणेश जी को समर्पित है, इस दिन गणेश जी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
भगवान गणेश की पूजा सर्वप्रथम की जाती है, बुधवार के दिन उपवास भी रखा जाता है। गणेश जी की पूजा करने से शुभ कार्यों में सफलता मिलती है।
बुधवार के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो बुधवार के दिन ये उपाय करें।
श्रीगणेश जी को शमी पत्र बेहद प्रिय हैं, इसलिए इस दिन गणेश जी की पूजा करते समय शमी पत्र अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
गणेश जी को दूर्वा अति प्रिय है, इसलिए पूजा करते समय 21 दूर्वा एक धागे में पिरोकर गणेश जी को अर्पित करें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय होते हैं। पूजा करते समय गुड़ से बने मोदक अर्पित करें। ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
बुधवार के दिन गंगाजल युक्त जल का स्नान करना चाहिए, इसके बाद पीले वस्त्रों को धारण कर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
श्रीगणेश जी का अभिषेक केसर से करें, ऐसा करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है।
धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com