अधिकतर घरों मे देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि कुल देवी-देवताओं की तस्वीर को घर की किस जगह पर रखना चाहिए?
हर घरों में अलग-अलग कुल देवी-देवता होते हैं। इन देवी-देवताओं की पूजा पीढ़ियों को लोग करते आते हैं। कुल देवता के नाराज होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
हर घरों में विवाह के बाद नव विवाहितों को कुल देवी के दर्शन कराए जाते हैं। इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा करने आशीर्वाद लिया जाता है।
घर में कुछ देवी-देवताओं की तस्वीर को ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस जगह पर रखकर पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
रोजाना स्नान करने के बाद कुल देवताओं की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान उनके नामों का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
कुल देवी-देवताओं की पूजा करते समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। पूजा करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए।
कुल देवी-देवताओं की पूजा करते समय पान में लौंग, सुपारी, इलायची और गुलकंद को चढ़ाना चाहिए। इससे कुल देवता प्रसन्न होते हैं।
घर के पूजा स्थान पर कलश में जल भरकर रखने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा स्वास्तिक का चिन्ह भी बनाना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ