वलीमा में नूर बढ़ा देंगे Adaa Khan के लेटेस्ट सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay22, Sep 2024 04:08 PMjagran.com

टीवी नागिन अदा खान

टीवी की फेमस अभिनेत्री अदा खान ने टीवी की नागिन में शेषा के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। डीवा टीवी जगत का जाना-माना चेहरा हैं।

अदा खान स्टाइलिश लुक्स

अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर भी छाई रहती हैं। उनका हर लुक आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगता है।

अदा खान सलवार-सूट

आज हम आपको अदा के लेटेस्ट सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप वलीमा में पहनकर अपना नूर बढ़ा सकती हैं।

कलीदार अनारकली सूट

अदा खान का ऑरेंज कलीदार अनारकली सूट में आप सबके दिलों पर राज कर सकती हैं। ये आपके वलीमा लुक में चार चांद लगा देंगे।

सितारा वर्क प्लाजो सूट

आप इस तरह के सितारा वर्क प्लाजो सूट में बला की खूबसूरत दिखेंगी। इसके साथ ग्लॉसी मेकअप लुक दिया जा सकता है।

फ्लोरल आलिया कट सूट

यदि आप फंक्शन में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का फ्लोरल प्रिंट आलिया कट सूट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

शरारा सूट लुक

वलीमा में आपको सबसे अट्रैक्टिव लुक चाहिए तो आपको अदा के जैसा शरारा सूट लुक ट्राई करना चाहिए। इसमें आप गजब की सुंदर दिखेंगी।

अनारकली चिकन सूट

आप भी इस तरह के अनारकली चिकन सूट में अभिनेत्री के जैसी गॉर्जियस दिख सकती हैं। ऐसे सूट हमेशा फैशन में रहते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ