मोहल्ले वालों की टिकेंगी निगाहें, जब पहनेंगी Kiara के सूट, साड़ी, लहंगे


By Shradha Upadhyay12, Sep 2024 06:44 PMjagran.com

हिट और खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की हिट और खूबसूरत एक्ट्रेस और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की लेडी लव हैं। जो अबतक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।

कियारा आडवाणी फैशन क्वीन

33 साल की एक्ट्रेस फैशन क्वीन भी हैं, जो अपने इंडियन वेस्टर्न लुक्स को लेकर सोशल मीडिया छाई रहती हैं। उनका हर ऑउटफिट यूनिक होता है।

कियारा आडवाणी इंडियन लुक्स

आज हम आपको अभिनेत्री के सूट, साड़ी और लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी वेडिंग या फेस्टिवल्स पर पहन सकती हैं।

व्हाइट अनारकली सूट

हाल में कियारा ने अंबानी के गणेशोत्सव के दौरान सफेद रंग के गोल्डन वर्क अनारकली सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा कहर ढहा रही हैं।

हैवी वर्क लहंगा

अभिनेत्री का स्काई ब्लू हैवी वर्क लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसे आप वेडिंग सीजन में पहनकर चार चांद लगा सकती हैं।

शिमरी गोल्डन साड़ी

आप फेस्टिव सीजन में डीवा के जैसी शिमरी गोल्डन साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सबसे ज्यादा ग्लैमरस दिखेंगी।

येलो शरारा सूट

कियारा येलो कलर के शरारा सूट में एकदम अप्सरा लग रही हैं। हल्दी फंक्शन में आप ऐसे सूट पहनकर जलवा दिखा सकती हैं।

ब्लैक इन व्हाइट लहंगा

यंग गर्ल्स वेडिंग या फेस्टिवल के लिए इस तरह का ब्लैक इन व्हाइट लहंगा स्टिच करा सकती हैं। इसमें आप सबसे अट्रैक्टिव नजर आएंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ