बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बारे में हर कोई जानना चाहता है। एक्ट्रेसेज के ब्राइडल लुक लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। आज हम आपको एक्ट्रेसेज के लाल जोड़े दिखाएंगे।
प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना था। लाल रंग के हैवी वर्क लहंगे में एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रहीं थी।
मीरा चोपड़ा ने 12 मार्च को बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल से शादी की है। शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मीरा चोपड़ा के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी के दिन लाल रंग का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस का ये लुक हर किसी को बहुत पसंद आया था।
टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मौनी की शादी का जोड़ा भी बहुत सुंदर था।
इस लिस्ट में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दिन पेस्टल छोड़ लाल रंग का जोड़ा पहना था।
चाइल्ड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का फैशन सेंस बेहद शानदार है। हंसिका ने भी शादी के दिन लाल रंग का जोड़ा कैरी किया था।
दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने भी शादी के दौरान लाल रंग का जोड़ा कैरी किया था।