बॉलीवुड में नहीं मिला इन हसीनाओं को उनका राजकुमार


By Akanksha Jain19, Jan 2024 09:00 AMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बारे में हर कोई जानना पसंद करता है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्हें उनका राज कुमार इस फिल्मी दुनिया के बाहर मिला।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी की है। राज कुंद्रा एक ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी। आनंद आहूजा एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं।

प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा को उनका राजकुमार विदेश में मिला। एक्ट्रेस के पति का नाम जीन गुडइनफ है जो एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।

मौनी रॉय

इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम भी शामिल है। मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से शादी की है जो एक बिजनेसमैन हैं।

ईशा देओल

ईशा देओल को भी उनका जीवनसाथी बॉलीवुड में नहीं मिला। एक्ट्रेस ने साल 2012 में भरत तखतानी से शादी की थी जो एक डायमंड मर्चेंट हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। विराट कोहली और अनुष्का की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है।

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी की है। अनिल मोशन पिक्चर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एए फिल्म के डायरेक्टर हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ