हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर मां को बेहद खास अहसास दिलाता है।
आज हम आपको इंडस्ट्री की उनकी एक्ट्रेसेज के नाम बताने जा रहे हैं। जो कि अपने नन्हें मेहमानों संग पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त 2023 को बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम कोआ फीनिक्स है। एक्ट्रेस इस साल पहली बार मदर्स डे मनाएंगी।
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने बेटे 'वायु' को 19 जुलाई 2023 को जन्म दिया था। अभिनेत्री इस साल पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी।
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार पिछले साल 20 सितम्बर 2023 को बेटी 'नव्या' की मां बनी। एक्ट्रेस भी इस साल पहली बार मदर्स डे मनाने जा रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी 27 नवंबर 2023 को जुड़वां बेटियों की मां बनी हैं। एक्ट्रेस अपने पहले मदर्स डे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्क्ड़ भी इस साल पहला मदर्स डे मनाएंगी। एक्ट्रेस ने 21 जून 2023 को बेटे रुहान को जन्म दिया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 23 सितंबर 2023 को एक नन्ही परी को जन्म दिया। जिसका नाम राबिया रखा है। एक्ट्रेस का भी ये पहला मदर्स डे होगा।