आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें 10 साल पूरे हो गए हैं और लोग आज भी इन फिल्मों को देखना पसंद करते हैं।
2014 में रिलीज हुई फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की थी। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा और दिवंगत सुशांत सिंह राजपुत ने काम किया था।
कटरीना कैफ और ऋतिक रौशन की फिल्म बैंग बैंग भी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में एक्शन का फुल डोज आपको मिलेगा।
परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म हंसी तो फंसी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म की कहानी और गाने दोनों ही लोगों को बहुत पसंद है।
फिल्म हैदर भी 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई थी।
वरूण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के गाने भी फैंस को बहुत पसंद है।
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी भी साल 2014 में रिलीज हुई थी। मर्दानी की कहानी ने हर लड़की की आंखें खोल दी थी।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था और इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।