हर साल 1 अगस्त को नेशनल गर्लफ्रेंड डे मनाया जाता है। इस दिन हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को खास महसूस कराने के लिए गिफ्ट देता है।
अगर आप भी अपनी पसंदीदा महिला मित्र को कुछ खास देकर खुश करना चाहते हैं, तो एक्ट्रेसेज की इन हॉट ड्रेसेज से आइडिया लें।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड स्टाइलिश और मॉडर्न है, तो उसे तेजस्वी जैसी बॉडीकॉन ड्रेस गिफ्ट करें।
आपकी महिला मित्र इंडियन आउटफिट की शौकीन है, तो हिना जैसा अनारकली सूट भी गिफ्ट करके इंप्रेस कर सकते हैं।
जाह्नवी कपूर रेड ऑफ शोल्डर ड्रेस में सेसी लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस को भी आप गिफ्ट ऑप्शन में रख सकते हैं।
यदि आप गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में साड़ी देना चाहते हैं, तो नोरा की शिमर साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स को फॉर्मल जंपसूट भी दे सकते हैं। यह उनको बॉसी लुक देगा और वह देखते ही इंप्रेस हो जाएगी।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड शॉर्ट ड्रेसेज पहनना पसंद करती हैं, तो रुबीना की ये ड्रेस एकदम परफेक्ट है।
गर्लफ्रेंड डे पर अपनी पार्टनर को ये ड्रेसेज दें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram