भारतीय समाज में रोना कमजोरी और एक नकारात्मक भावना की निशानी माना जाता है। वहीं मेडिकल साइंस के हिसाब से बात करें, तो रोना हर प्रकार के भावना को प्रकट करता है, जिससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि रोने से शरीर को कौन-से बेमिसाल फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
रोने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि रोने से बॉडी में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जिससे आपका मूड बेहतर हो सकता है। ऐसे में जब भी रोना आए, तो रो लेना चाहिए।
मानसून में आंखों में संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। अगर आप अपनी आंखों को संक्रमण से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए रोना एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।
जिन लोगों को अक्सर हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों को जरूर रोना चाहिए क्योंकि इस दौरान कोर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस को कम करता है।
अगर आप हाई बीपी को समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको खुलकर रोना चाहिए। अपनी भावनाओं को दबाने से बचें क्योंकि रोने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
जो लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को जरूर रोना चाहिए क्योंकि रोने से स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है। आपको रोने में जरा भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
रोने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम होता है। आपको भी ऐसा करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा और रोना अच्छी आदतों में से एक है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com