इन टॉप एक्ट्रेसेज ने फ्लॉप फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू


By Akanksha Jain03, Feb 2024 02:20 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बारे में हर कोई जानना चाहता है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने फ्लॉप फिल्म से करियर की शुरुआत की थी।

कटरीना कैफ

फेमस एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने साल 2003 में आई फिल्म बूम से बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

करीना कपूर

करीना कपूर ने साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस की ये फिल्म फ्लॉप रही।

कियारा आडवाणी

इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने फिल्म फगली से अपने करियर की शुरुआत की थी।

सोनम कपूर

फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में तीन पत्ती फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

ऐश्वर्या राय

1994 की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने फिल्म और प्यार हो गया से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन एक्ट्रेस का जादू नहीं चल पाया।

काजोल

काजोल देवगन आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। साल 1992 में काजोल ने ‘बेखुदी’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी जो फ्लॉप फिल्म रही।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ