हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाज चुकीं ममता कुलकर्णी ने अब संन्यास धारण कर लिया है। उन्हें बीते दिनों कुंभ नगरी में किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया।
बता दें कि अब उन्होंने अपना नाम ममता कुलकर्णी से यामाई ममता नंद गिरि में बदल लिया है। वहीं, वह एक दशक की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं।
हालांकि, ममता कुलकर्णी के संन्यास लेने के बाद सबके मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या वह फिल्मों में दोबारा आएगी या नहीं। इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने खुद खुलासा कर बताया है कि वह फिर कमबैक करेंगी या नहीं।
जानकारी के मुताबिक, ममता ने फिल्मों में वापसी को लेकर बताया है कि वह अब बॉलीवुड में नहीं लौटेंगी। हालांकि, अब वह दोबारा फिल्में करने के बारे में सोचेंगी तक नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए 23 साल की साधना के बाद महामंडलेश्वर बनना ओलंपिक पदक के जैसा है।
ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि किन्नर अखाड़ा में उन्हें कोई पाबंदी नहीं है और वह हर तरह से आजाद हैं। इतना ही नहीं, वह कैसे भी कपड़े पहन सकती हैं और कहीं भी जा सकती हैं। आइए जानते हैं अब उनके फिल्मी करियर के बारे में।
ममता ने साल 1991 में फिल्म मेरा दिल तेरे लिए से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आशिक आवारा, तिरंगा, क्रांतिवीर जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल में जगह बनाई। वहीं, उन्हें फिल्म करण-अर्जुन से खूब पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने 'मुझे राणा जी माफ करना' गाने से हर किसी को दीवाना बना दिया। ममता 90 दशक की बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक हैं।
अभिनेत्री ने 90 दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया है। दरअसल, विदेश जाने से पहले वह आखिरी बार साल 2002 में आई फिल्म तुम कभी हम में नजर आईं। इसके बाद ममता ने फिल्मी करियर को छोड़ दिया।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@mamtakulkarniofficial____)