बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जो कभी 90 के दशक में अपने बोल्ड अवतार से फैंस को हैरान करती थीं, अब वह मोह-माया का त्याग कर संन्यासी बन गई हैं। हम बात कर रहे हैं ममता कुलकर्णी की।
हाल ही में, एक्ट्रेस को किन्नर अखाड़ा ने महाकुंभ में दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया। इसके बाद से ममता कुलकर्णी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ लोग उनके महामंडलेश्वर बनने को लेकर हैरान हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस ने आशिक आवारा, तिरंगा, क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें फिल्म करण-अर्जुन से खूब पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने 'मुझे राणा जी माफ करना' गाने से हर किसी का दिल जीत लिया था। ममता 90 दशक की बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक हैं।
90 दशक में तो ममता कुलकर्णी ने अपने टॉपलेस फोटो से हंगाना ही मचा दिया था। आपको बता दें कि साल 1993 में आए एक मैगजीन के लिए एक्ट्रेस ने फोटोशूट करवाया था, जिसको देखकर हर किसी की नींद उड़ गई थी।
अभिनेत्री के टॉपलेस फोटोशूट से इंडस्ट्री में काफी बवाल मचा था। इतना ही नहीं, ममता कुलकर्णी के खिलाफ अश्लीलता का केस भी दर्ज किया गया और मामला कोर्ट तक चला गया। इसके बाद साल 2000 में कोर्ट ने ममता पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया था।
एक्ट्रेस अक्सर किसी न किसी विवाद को लेकर घिरी रहती हैं। ममता ने फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी पर उनका स्क्रीन टाइम काटने का आरोप लगाया था। इतना सब होने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में फिल्में नहीं मिलीं और वह सब छोड़ विदेश चली गईं।
मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@mamtakulkarniofficial____) & Jagran