साल 2024 बॉलीवुड के कई स्टार्स के लिए बहुत लकी साबित हुआ है। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये बेबी बंप फोटो बहुत वायरल हुई थी।
हिंदी और साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की।
इस लिस्ट में सोनाली सहगल का नाम भी शामिल है। सोनाली भी जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।
टीवी की गोपी बहू के नाम से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी जल्द ही मां बनने वाली हैं।
फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता भी जल्द ही नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाली हैं।
फेमस एक्ट्रेस आरती छाबड़ा भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया के लिए एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी सुनाई थी।
प्रिंस और युविका भी जल्द ही नन्हें मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। युविका चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था।