जन्माष्टमी पर 'यशोमती मैया' सा है दिखना, ट्राई करें एक्ट्रेसेज जैसे लहंगे


By Shradha Upadhyay26, Aug 2024 05:24 PMjagran.com

जन्माष्टमी का पर्व

आज 26 अगस्त को देशभर में श्री कृष्णा जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज रात 12 बजे नन्दलाल घर घर में जन्म लेंगे।

यशोमती मैया लुक

तो यदि आप अपने बच्चे को इस खास पर्व पर कान्हा जी बना रही हैं। तो आप खुद को यशोमती मैया सा दिखने के लिए एक्ट्रेसेज के इन लहंगों से आइडिया ले सकती हैं।

परिधि शर्मा

परिधि शर्मा ने रेड कलर के हैवी वर्क लहंगे पिंक दुपट्टे में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो गोल्डन ज्वैलरी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ऑरेंज पिंक सिल्क

आप भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के जैसा ऑरेंज और पिंक कॉम्बिनेशन वाला सिल्क लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ हैवी ज्वैलरी शानदार लग रही है।

ऑल रेड लहंगा

आप यदि यशोमति मैया सा दिखना चाहती हैं तो ऐसा ऑल रेड लहंगा गोल्डन दुपट्टा को भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ब्रेड हेयर स्टाइल गोल्डन कलर की ज्वैलरी पेयर की गई है।

रेड ग्रीन लहंगा

आप अभिनेत्री के जैसे रेड ग्रीन ब्रोकेट लहंगे में एकदम यशोमति मैया सी दिखेंगी। इसके साथ मांग टीका हैवी कुंदन नेकपीस पहनें।

पिंक हैवी वर्क लहंगा

मोनालिसा का पिंक हैवी वर्क लहंगा ब्रॉड नेकपीस गजरा बन हेयर स्टाइल एकदम ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। इसके अलावा नथ और मांग टीका लुक में चार चांद लगा रहा है।

सिल्क लहंगा

आप चाहे तो ऐसा डबल कॉम्बिनेशन वाला ग्रीन पर्पल लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक को जन्माष्टमी पर रॉयल बना देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ