ये हॉट ड्रेसेज पहनकर पार्टी में लगाएं बोल्डनेस का तड़का


By Priyam Kumari19, Nov 2024 02:00 PMjagran.com

यंग एक्ट्रेस अनुष्का सेन

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन आए दिन अपने फैशन स्टेटमेंट्स के कारण फैंस के बीच लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। उनका बोल्ड लुक इंटरनेट पर आते ही तबाही मचाने लगता है।

अनुष्का सेन के आउटफिट्स

एथनिक हो या फिर वेस्टर्न अनुष्का सेन हर लुक में कमाल की लगती हैं। अनुष्का टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उनकी हर एक अदाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती है।

अनुष्का सेन के हॉट लुक्स

एक्ट्रेस अपने हर आउटफिट में एक से बढ़कर एक किलर अंदाज में पोज देती हुई नजर आती हैं। आज हम आपको उनके हॉट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

बॉडीकॉन ड्रेस

एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो कातिलाना अंदाज में किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आप भी इस तरह की ड्रेस को ट्राई करके सेंसी लग सकती हैं।  

हाई स्लिट ड्रेस

यंग गर्ल्स पार्टी के लिए ड्रेस सर्च कर रही हैं, तो आप हाई स्लिट ड्रेसेज कैरी कर सकती हैं। ऐसे आउटफिट्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

शार्ट ड्रेस

गर्मी में कही बाहर जाना है, तो इस तरह के फ्लावर प्रिंटेड आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। अनुष्का सेन इस लुक में काफी शानदार लग रही हैं।

क्रॉप टॉप और स्कर्ट

बीच पर जाने का मूड है, तो आप इस पिंक कलर के आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। क्रॉप टॉप और स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं।

को-ऑर्ड सेट

फैशन के दौर में को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी अनुष्का सेन के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

आप भी अनुष्का सेन की तरह हॉट दिखना चाहती हैं, तो इन आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं। वहीं, फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@anushkasen0408)