बॉलीवुड के ये स्टार्स हैं खतरों के रियल खिलाड़ी, खुद करते हैं जानलेवा स्टंट सीन


By Vaishali Chandra29, Apr 2023 08:36 PMjagran.com

अक्षय कुमार

अक्षय बॉलीवुड के उन स्टार्स में शुमार हैं, जो अपनी फिटनेस और टाइट रूटीन के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और Taekwondo में ब्लैक बेल्ट हैं।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी में बाइक से हेलीकॉप्टर वाला एक्शन सीन अक्षय ने खुद किया था।

ऋतिक रोशन

ऋतिक की टोन्ड और फ्लेक्सिबल बॉडी फैंस को हमेशा इम्प्रेस करती है। वार और बैंग बैंग जैसी एक्शन फिल्मों में ऋतिक ने अपने स्टंट सीन खुद परफॉर्म किए थे।

बैंग बैंग

बैंग बैंग के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट भी लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी तक करवानी पड़ गई थी।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती से एक्शन करते आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इमेज भी एक्शन स्टार की है।

बागी 2

उन्होंने कलरीपायट्टु, कुंग फू और क्राव मागा सीखा है। इसके अलावा वो ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। बागी 2 में उनके स्टंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

अजय देवगन

अजय स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं और उन्हें खुद भी स्टंट करना बेहद पसंद है।

सिंघम

रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म सिंघम में अजय देवगन ने सारे स्टंट खुद किए थे।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन भी अपने स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उन्हें कई बार इस वजह से चोट भी लग चुकी है।

फोर्स 2

जॉन ने फोर्स, फोर्स 2 और रॉकी हैंडसम जैसी कई फिल्मों में खुद से स्टंट किए हैं।