सरोज खान ने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों को अपनी ताल पर नचाया, लेकिन अगर आज माधुरी दीक्षित डांसिंग क्वीन और एक्सप्रेशन क्वीन हैं, तो उसमें बहुत बड़ा हाथ मास्टर सरोज खान का है।
वैसे तो बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन डांसिंग किंग हैं, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्मों के गाने बोस्को ने कोरियोग्राफ किये है, जिसमें से वॉर फिल्म एक है।
दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी, दोनों की जोड़ी हमेशा सुपरहिट रही है।
वैभवी मर्चेंट और रानी मुखर्जी की जोड़ी भी हिट है। वैभवी यशराज के अधिकतर गानों को कोरियोग्राफ करती हैं, रानी संग उनकी दोस्ती काफी पुरानी है।
शीला बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वालीं कटरीना कैफ के इस सुपरहिट गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। 'चिकनी चमेली' हो या 'टिप-टिप बरसा पानी' दोनों ने साथ आकर हमेशा आग लगाई है।
गोविंदा का डांसिंग स्टाइल सबसे हटकर है, लेकिन क्या आपको पता है उनके अधिकतर फिल्मों के गानों को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। दोनों की जोड़ी सुपरहिट है।
मलाइका अरोड़ा खान को बॉलीवुड की 'छैया-छैया' गर्ल फराह खान ने ही बनाया है, एक्ट्रेस के पहले गाने की कोरियोग्राफी डायरेक्टर और कोरियोग्राफर ने ही की थी।
रेमो डिसूजा ने 'एबीसीडी-2' और 'स्ट्रीट डांसर' में वरुण को सिर्फ डायरेक्ट ही नहीं किया, बल्कि उनके गानों को कोरियोग्राफ भी किया।