टीवी के इन एक्टर्स ने निभाया भगवान शिव का किरदार


By Tanya Arora21, Jul 2022 12:09 PMjagran.com

मोहित रैना

मोहित रैना ने शो 'देवों के देव महादेव' में भगवान शंकर का किरदार कुछ इस तरह निभाया कि सच में लोग उन्हें 'भोलेनाथ' ही समझने लगे।

सौरभ राज जैन

सौरभ राज जैन भी छोटे परदे पर भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने 'महाकाली अंत ही आरंभ है' में भोले शंकर का किरदार निभाया था।

तरुण खन्ना

तरुण खन्ना छोटे परदे पर आठ से ज्यादा शोज में महादेव का किरदार निभा चुके हैं। उन्हें लोगों ने पौराणिक शो में खूब पसंद किया।

विजय कविश

रामानंद सागर की 'रामायण' सबसे यादगार पौराणिक शोज में से एक है। इस शो में एक्टर विजय कविश ने भगवान शिव का किरदार निभाया था।

समर जय सिंह

'ओम नमः शिवाय' शो में समर जय सिंह ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। इस शो के बाद उन्हें शिव की भूमिका निभाने के लिए कई ऑफर आए।

रोहित बक्षी

रोहित बक्षी ने भी स्टार प्लस के शो 'सिया के राम' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। उन्होंने पौराणिक शो में महादेव की भूमिका से लाखों लोगों का दिल जीता।

हिमांशु सोनी

हिमांशु सोनी ने 'नीली छतरी वाले' में भगवान भोले शंकर का किरदार निभाकर ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया।

कपिल आर्य

टीवी एक्टर कपिल आर्य भी शो 'जग जननी मां वैष्णो देवी में भगवान शिव की भूमिका में नजर आ चुके हैं। उनके इस किरदार के लिए दर्शकों ने उन पर खूब प्यार बरसाया ।

अरुण गोविल

सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर सबके दिलों को जीतने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी सीरियल 'शिव की महिमा' में भोलेनाथ का किरदार निभा चुके हैं।

मुकेश सोलंकी

'गणेश लीला' में शिव का किरदार निभाकर मुकेश सोलंकी को टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान मिली।

All Photo Credit: Instagram/Youtube

Tiger 3 Update: कब रिलीज होगी सलमान की यह फिल्म? जानें