Eid Special: अट्रैक्टिव+गॉर्जियस लुक के लिए पहनें Aamna के सूट्स


By Akshara Verma28, Mar 2025 02:15 PMjagran.com

ईद पर पहनें Aamna के सूट्स

Aamna sharif अपनी जबरदस्त एक्टिंग को लेकर काफी फेमस है। लेकिन, एक्ट्रेस के सूट्स सभी का दिल जीत लेते हैं। अगर आप ईद पर ग्लैमरस लुक के लिए सूट्स पहनने का सोच रही हैं, तो एक बार स्टोरी पर जरूर नजर डालें।

डिजाइनर नेक सूट

एक्ट्रेस ब्लू सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही, सूट का दुपट्टा लुक में चार चांद लगा रहा है। ईद पर पहनने के लिए आप हैवी इयररिंग्स और मेसी बन के साथ एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

स्टाइलिश पैंट सूट

पिंक कलर का ये सूट यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप ईद की महफिल में स्पॉट लाइट बनाने के लिए एक्ट्रेस के सूट लुक को बोल्ड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी शरारा सूट

शरारा सूट आजकल ट्रेंड में है। ज्यादातर लड़कियां ईद पर एलिगेंट लुक के लिए शरारा सूट को ही पहनना पसंद करती हैं। आप डार्क और बोल्ड मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

लॉन्ग व्हाइट सूट

एक्ट्रेस ने चोकर नेकलेस और ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ लॉन्ग फ्लोरल व्हाइट सूट को कैरी किया है, जो देखने में कमाल का लग रहा हैं। आप ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स के साथ भी सूट को पहनकर रॉयल लुक ले सकती हैं।

रेड हैवी प्लाजो सूट

Aamna ने रेड हैवी एंब्रॉयडरी प्लाजो सूट को हैवी ज्वेलरी के साथ पहनकर गॉर्जियस लुक लिया है। लेकिन, ईद पर आप सूट के साथ शिमरी मेकअप और मेसी बन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

लॉन्ग डिजाइनर अनारकली सूट

व्हाइट और क्रीम कलर का यह लॉन्ग डिजाइनर सूट बेहद अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। साथ ही, एक्ट्रेस के इयररिंग्स लुक में चार चांद लगा रहे है। यंग गर्ल्स ईद पर डिसेंट के साथ स्टाइलिश लुक के लिए सूट को कॉपी कर सकती हैं।

ईद पर अट्रैक्टिव लुक के लिए आप इन सूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aamnasharifofficial)