यंग गर्ल्स पार्टी में लें रॉयल लुक, पहनें Aamna के ट्रेडिशनल


By Akshara Verma08, Aug 2025 09:40 AMjagran.com

Aamna के एलिगेंट लुक्स

इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Aamna Sharif एक्टिंग और लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पार्टी या फंक्शन में गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस के इन रॉयल ट्रेडिशनल आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पिंक नेट साड़ी

महिलाएं पार्टी में सिंपल नेट साड़ी को स्टाइलिश नेक डिजाइन ब्लाउज और मेसी बन के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप बोल्ड मेकअप के ट्राई करें।

एंब्रॉयडरी लॉन्ग सूट

एक्ट्रेस इस एंब्रॉयडरी लॉन्ग सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स रिसेप्शन पार्टी में गॉर्जियस लुक के लिए डार्क न्यूड मेकअप के साथ इसे कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल लहंगा

फंक्शन और शादी में महारानी लुक कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस के इस फ्लोरल लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, मेसी बन लुक में चार-चांद लगाएगा।

डिजाइनर ब्लाउज विद लहंगा

पार्टी में ग्लैमरस और सिंपल लुक के लिए आप इस डिजाइनर ब्लाउज को फ्लोरस स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह देखने में भी क्लासी लुक दे रहा है।

अनारकली सूट

लॉन्ग येलो अनारकली सूट में एक्ट्रेस कमाल की लग रही है। यंग गर्ल्स फंक्शन में रॉयल के साथ हॉट लुक कैरी करने के लिए इस सूट को मेसी बन के साथ कैरी कर सकती हैं।

ब्लू लहंगा

साटन के इस फ्लोरल और डिजाइनर लहंगे में एक्ट्रेस का लुक काफी एलिगेंट लुक दे रहा हैं। आप इसे डिजाइनर ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं।

यंग गर्ल्स ट्रेडिशनल आउटफिट्स में गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस के लुक्स को कॉपी करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aamnasharifofficial)