हर फंक्शन में जचेंगी Kajol की ऑम्ब्रे साड़ियां


By Shradha Upadhyay23, Dec 2023 03:27 PMjagran.com

90s एवरग्रीन ब्यूटी काजोल

90 के दशक की एवरग्रीन ब्यूटी काजोल की एक्टिंग और खूबसूरती पर आज भी लाखों लोग दिल हारते हैं। अभिनेत्री का हर लुक फैंस को दीवाना बना लेता है।

एज इन नंबर

49 साल की उम्र में एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग सेंस से उम्र को मात देती नजर आती हैं। एक्ट्रेस का वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर लुक शानदार होता है।

काजोल ऑम्ब्रे साड़ियां

आज हम आपको अपने इंडियन लुक में कहर ढाने वाली काजोल के ऑम्ब्रे साड़ी लुक दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप हर फंक्शन में कैरी करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।

रेनबो शाइन साड़ी

काजोल ने इंस्टाग्राम पर रेनबो साड़ी डीपनैक कट स्लीव्स ब्लाउज में अपने गॉर्जियस लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस की ये फोटो इवेंट की है।

ब्राउन साड़ी लुक

अभिनेत्री का डार्क लाइट ब्राउन साड़ी विद कट स्लीव्स ब्लाउज लुक आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

सिल्वर साड़ी लुक

सिल्वर ट्रांसपेरेंट साड़ी के साथ कंट्रास्ट मल्टी सेक्विन ब्लाउज लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

पिंक ऑम्ब्रे साड़ी

इस डार्क लाइट पिंक ऑम्ब्रे साड़ी लुक को कैरी करके आप खुद को काजोल की तरह खूबसूरत बना सकती हैं।

ब्लू सेक्विन साड़ी

काजोल का ब्लू सेक्विन साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज लुक आप किसी भी बड़े और छोटे फंक्शन में पहन सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ