भाग्यश्री 90 के दशक की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने सलमान खान संग 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखा।
55 साल की अभिनेत्री को देखकर आज भी कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। आज भी उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं।
अक्सर भाग्यश्री सोशल मीडिया पर अपने डिफरेंट और गॉर्जियस साड़ी लुक्स को लेकर बवाल मचाए रहती हैं। साड़ी में एक्ट्रेस एकदम अप्सरा लगती हैं।
आज हम आपको उनका रॉयल सिल्क साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी मौके पर पहनकर खुद को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
इस हाल में अभिनेत्री ने व्हाइट गोल्डन कलर के जरी वर्क वाली शाइनी साड़ी में अपना प्रिटी लुक शेयर किया है। इसके साथ नथ और बालों में गजरा बना हेयर स्टाइल से अपना लुक कंप्लीट किया है।
भाग्यश्री का व्हाइट रेड बॉर्डर साड़ी लुक काफी ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। पूजा के लिए उनका ये लुक एकदम परफेक्ट रहेगा।
एक्ट्रेस का चुंदरी प्रिंट सिल्क साड़ी हाई कर्ल हेयर पौनी व्हाइट पर्ल लांग नेकपीस लुक काफी खूबसूरत लग रहा है।
यदि आप भी सिल्क साड़ियों के शौकीन हैं तो एक्ट्रेस की इन डिफरेंट सिल्क साड़ियों से खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।