Elvish Yadav के अलावा जेल की हवा खा चुके हैं ये सितारे


By Akanksha Jain18, Mar 2024 04:06 PMjagran.com

जेल की हवा खा चुके स्टार्स

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो जेल की हवा खा चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे।

एलविश यादव पहुंचे जेल

एल्विश यादव पर आरोप लगाया जा रहा है कि यह सांप के विष का कारोबार करते हैं। जिसके चलते एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को हिट और रन केस और काले हिरण के शिकार के केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।

संजय दत्त

फेमस एक्टर संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी। एक्टर का नाता अंडरवर्ल्ड डॉन से भी जोड़ा जा चुका है।

रिया चक्रवर्ती

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 

सैफ अली खान

सैफ अली खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर ने एक बार गुस्से में एक व्यक्ति की नाक तोड़ दी थी जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा।

सूरज पंचोली

दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस में सूरज पंचोली को जेल जाना पड़ा था। जिया खान ने सुसाइड नोट में सूरज पंचोली का नाम लिखा था।

अक्षय कुमार

एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से पेंट की जिप लगवाई थी, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में एक्टर को बेल मिल गई थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ