90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती के अंदाज और खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। दिव्या की फैन फॉलोइंग आज भी खूब है।
दिव्या भारती ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसे आज हम आपको दिव्या की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आज ही लोग देखना पसंद करते हैं।
दिव्या भारती की 'शोला और शबनम' साल 1992 की एक्शन और रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने दिव्या थापा का रोल अदा किया है। इसमें दिव्या के अलावा, गोविंदा, अनुपम खेर, आलोक नाथ, मोहनीश बहल और गुलशन ग्रोवर हैं।
साल 1992 की फिल्म 'दीवाना' का निर्देशन महेश कौल ने किया है। इस एक्शन और रोमांटिक फिल्म में दिव्या भारती, शाह रुख खान और ऋषि कपूर के साथ नजर आईं।
दिव्या भारती की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'दिल ही तो है' भी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस जैकी श्रॉफ के साथ लीड रोल में नजर आईं। यह फिल्म साल 1992 में आई थी।
दिव्या भारती और सुनील शेट्टी की फिल्म 'बलवान' साल 1992 की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में दिव्या ने प्रिया और सुनील ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है।
1993 की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'रंग' में दिव्या भारती काजल के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म में कमल सदाना, अमृता सिंह, जितेंद्र और बिंदु जैसे बड़े-बड़े स्टार्स हैं।
दिव्या भारती ने फिल्म 'क्षत्रिय' में धर्मेंद्र, सनी देओल, संजय दत्त, सुनील दत्त, रवीना टंडन और विनोद खन्ना जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया। यह फिल्म 1993 की हिट फिल्म है।
दिव्या भारती ने इन फिल्मों में जबरदस्त रोल निभाया है। एक्ट्रेस की और फिल्मों को देखते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb