इन 6 सुपरहिट जोड़ियों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर


By Priyam Kumari16, Apr 2025 01:01 PMjagran.com

बॉलीवुड अभिनेताओं की जोड़ी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्मी जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर धमाल मचाया है, अब चाहे वो करण-अर्जुन हो या मोहरा।

फिल्मों की बेहतरीन जोड़ियां

सिनेमा जगत में कुछ जोड़ियां तो इतनी सुपरहिट हुई कि दर्शकों को उनके साथ में आने वाली फिल्मों का बहुत इंतजार रहता था। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं इन सुपरहिट जोड़ियों पर।

सलमान खान और शाह रुख खान

इस लिस्ट में सबसे पहले सलमान खान और शाह रुख खान की फेमस जोड़ी है, जो फिल्म करण-अर्जुन में एक साथ नजर आए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया था।

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी

90 के दशक में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रही थी। अक्षय और सुनील की फिल्म हेरा फेरी, मोहरा और दे दना दन के लोग आज भी दीवाने हैं।

अमिताभ बच्चन और शशि कपूर

बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की जोड़ी है, जिन्होंने दीवार, त्रिशूल, शान जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच छा गए थे।

गोविंदा और संजय दत्त

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों की बात हो रही है और गोविंदा और संजय दत्त का नाम न आए,  ऐसा हो नहीं सकता है। इनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर एक और एक ग्यारह, जोड़ी नंबर 1 और हसीना मान जाएगी जैसी फिल्मों से हंगामा मचाया है।

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर

80 से 90 दशक की फेमस और हिट जोड़ी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की है। इनकी जोड़ी ने राम लखन, रूप की रानी चोरों का राजा, त्रिमूर्ति जैसी कई फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी भी काफी हिट रही है। इनकी जोड़ी मकबूल, मंडी, अर्ध सत्य, स्पर्श जैसी फिल्मों में नजर आई।

सिनेमा जगत की इन जोड़ियों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर राय किया है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb