Hair Care Tip: सफेद बाल नहीं करेंगे परेशान, करें ये उपाय


By Akshara Verma24, Jan 2025 01:24 PMjagran.com

काले बालों के लिए 8 उपाय

उम्र के साथ धीरे-धीरे बाल सफेद होने लगते हैं, लेकिन कई बार कुछ कारणों से बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज हम 8 ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जो आपको सफेद बालों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं।

आंवला लगाएं

आंवला बालों के लिए बेहद लाभदायक होता है। यह बालों के रंग को काला करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। आप काले बाल करने के लिए आंवला के पाउडर को लगा सकते हैं। साथ ही, इसका जूस भी बना के पी सकते हैं।

नींबू रस लगाएं

नींबू में विटामिन सी की मात्रा अच्छी खासी पाई जाती है। आप अपने बालों को नेचुरली काला करने के लिए नींबू के रस को शहद के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

नारियल तेल लगाएं

आप घने काले बालों के लिए नारियल तेल से स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें। ऐसा करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होगा, जो आपके बालों के लिए फायदेमंद होगा।

कॉफी मास्क लगाएं

अगर आप काले करने के साथ बालों की अच्छी ग्रोथ चाहते है, तो कॉफी का मास्क आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस मास्क को हर उम्र के लोग लगा सकते हैं।

मेहंदी लगाएं

आप मेहंदी का पैक बनाकर बालों में लगा सकते हैं। हिना मेहंदी एंटी-ऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते है, जो मजबूत बनाता है। साथ ही, यह बालों को सफेद होने से रोकता है।

प्याज का रस लगाएं

प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो बालों को लंबा और मजबूत करने के साथ-साथ काले भी करता है। आप इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं, जिससे आपको जल्दी असर पडेगा।

केमिकल फ्री शैंपू लगाएं

आपको हमेशा बाल वाश करते समय केमिकल फ्री शैंपू का ही उपयोग करना चाहिए। इससे बाल कम सफेद होते है। आप हफ्ते में 2 बार ही नेचुरल शैंपू से बालों को साफ करें।

बादाम तेल लगाएं

बादाम के तेल में कई तरह के पोषण तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत करते हैं। आप हफ्ते में 1 बार बादाम के तेल को मेहंदी में मिलाकर लगाएं, इससे आपके बाल काले और शाइनी दिखेंगे।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: FreePik