पोषण की कमी या रात को पूरी नींद न लेने से डार्क सर्कल्स की समस्या बढ़ती जा रही है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो ये 8 उपाय आपके काम आ सकते हैं।
रात को सोने से पहले कच्चे दूध को कॉटन की मदद से डार्क सर्कल्स पर लगाएं। दूध में पोटेशियम पाया जाता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज रखता है।
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप आंखों के नीचे नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं। रात को 2-4 बूंद से प्रभावित हिस्से की मसाज करें और सुबह पानी से चेहरा साफ कर लें।
डार्क सर्कल्स को ठीक करने का सबसे आसान उपाय गुलाब जल माना जाता है। सोने से पहले आंखों के नीचे गुलाब जल जरूर लगाएं।
डार्क सर्कल्स से जल्दी राहत पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धोएं।
आंखों का काले घेरे कम करने के लिए खीरे की स्लाइस आंखों के नीचे रखें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं।
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आलू का रस निकालें और रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। इसमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाया जाता है।
सर्कल्स को कम करने के लिए संतरे का रस भी लगाया जा सकता है। दरअसल, संतरा में विटामिन-ए और सी पाया जाता है। इसलिए, यह डार्क सर्कल्स के लिए अच्छा होता हैं।
इन 8 घरेलू उपायों की मदद से आप डार्क सर्कल्स को कम कर सकते हैं। फेशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit : FreePik