मेकअप आपके लुक को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाता है। लेकिन, कुछ लड़कियों को सही तरीके से मेकअप करना नहीं आता है, जिससे उनका लुक बिगड़ जाता है। आप इन 8 स्टेप्स की मदद से आसानी से मेकअप कर सकती हैं।
खूबसूरत लगने के लिए सबसे पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें। इसे ब्लेंडर की मदद से चेहरे पर अच्छे से ब्लेंड करें। यह मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाता है।
प्राइमर लगाने के बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं। इसे चेहरे पर लगाते समय अच्छे से ब्लेंड करें। यह चेहरे को अट्रैक्टिव लुक देगा।
मेकअप करते हुए कंसीलर लगाना सबसे जरूरी होता है। यह चेहरे के दाग धब्बों और आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को छुपाने में मदद करता है।
आप जिस कलर की साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, उसी कलर की आई शैडो लेकर आईलिड पर लगाएं। फिर धीरे-धीरे ब्रश से इसे नीचे की तरफ फैलाएं, जिससे आंखों पर खूबसूरत स्मोकी लुक आएगा।
आई शैडो लगाने के बाद आप विंग आई लाइनर को ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि यह आंखों को बड़ा और बोल्ड लुक देता है।
अगर आप सगाई पर थोड़ा सा अपने लुक को ग्लैमरस दिखाना चाहती हैं, तो काजल उसके किए बेस्ट ऑप्शन है।
आई मेकअप के बाद आप चेहरे पर ब्लश को लगाएं। यह चेहरे पर नेचुरल निखार देता है। साथ ही, आजकल लड़कियों को ब्लश लगाना बेहद पसंद होता है।
चेहरे पर लिपस्टिक लगाना मेकअप का आखिरी स्टेप होता है। अपनी पसंद का कोई भी न्यूड कलर लगाने के बाद सेटिंग स्प्रे से मेकअप को सेट कर दीजिए।
आप सगाई पर हमारे बताए गए इन 8 स्टेप्स से घर पर आसानी से मेकअप कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik