चीजें रख कर भूल जाते हैं? इन 7 योगासनों से दिमाग होगा तेज


By Lakshita Negi20, Dec 2024 02:30 PMjagran.com

शार्प मेमोरी के लिए योग

क्या आप अकसर चीजों को रखकर भूल जाते हैं? चीजें रखकर भूल जाना आजकल बहुत आम हो गया है। मोबाइल, चाबी और जरूरी कागजात इनको रखकर भूल जाने की दिक्कत का सामना हर किसी को एक न एक बार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए हम आपको कुछ योगासनों के बारे में बताएंगे।

योग और मेंटल हेल्थ का कनेक्शन

योग न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि दिमाग को भी तेज और एक्टिव बनाता है। टाइम-टाइम पर करने से शरीर की वर्क अबिलिटी अच्छी होती है और भूलने की आदत कम होती है।

ताड़ासन (Mountain Pose)

ताड़ासन करने से शरीर और दिमाग के बीच तालमेल बैठाने में मदद मिलती है। इसे करने से ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है, जो याददाश्त को अच्छा करता है।

वृक्षासन (Tree Pose)

वृक्षासन बैलेंस सिखाता है और दिमाग को शांत करता है। इसके नियमित अभ्यास से ध्यान और फोकस स्ट्रांग होता है।

शवासन (Corpse Pose)

स्ट्रेस कम करने के लिए शवासन सबसे असरदार योगासन है। यह मन को शांत करता है और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करता है, जिससे भूलने की दिक्कत कम हो जाती है।

पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend Pose)

इस आसन को करने से दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे मन शांत होता है और ध्यान लगाने की शक्ति में सुधार होता है। इसे रोजाना सुबह करना फायदेमंद होगा।

नाड़ी शोधन प्राणायाम (Alternate Nostril Breathing)

सांसों पर नर्भर यह योग दिमाग को शांत और बैलेंस करता है। इसे करने से स्ट्रेस कम करने के साथ-साथ याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

रोजाना 15 मिनट के योगाभ्यास से न सिर्फ आपकी मेमोरी स्ट्रांग होगी, बल्कि आप हेल्दी भी रहेंगे। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए jagran.com पर क्लिक करें।