Beauty Tips: घनी आइब्रो के लिए लगाएं ये 7 चीजें


By Akshara Verma05, Feb 2025 10:14 AMjagran.com

आइब्रो को घना और लंबा कैसे करें?

आंखों की घनी आइब्रो हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं। लेकिन सभी की आइब्रो घनी हो ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप भी खूबसूरत घनी आइब्रो चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बताएं जाने वाली 7 चीजों को जरूर ट्राई करें।

प्याज का रस लगाएं

प्याज का रस बालों के लिए बेहद लाभदायक होता है। अगर आप अट्रैक्टिव और घनी आइब्रो चाहते हैं, तो प्याज के रस को कॉटन में लेकर आइब्रो पर अच्छे से लगाएं। रस को लगाने के बाद आप 5-10 मिनट बाद साफ पानी से साफ करें।

मेथी का पेस्ट लगाएं

मेथी के दानों को 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर इसका पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट को आइब्रो पर लगाएं। जब पेस्ट अच्छे से सुख जाए, तब साफ पानी से मुंह धो लें। मेथी के पेस्ट को रोज इस्तेमाल करने से आपको जल्दी और अच्छा फर्क नजर आएगा।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा आंखों को ठंडक देता है। घनी पलकों के लिए रात को सोने से पहले आप एलोवेरा जेल से आइब्रो की अच्छे से मसाज करें।

नारियल तेल लगाएं

आइब्रो को नेचुरली घना करने के लिए नारियल तेल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप दिन में करीब 2 बार नारियल तेल से अच्छे से आइब्रो की मालिश करें।

कैस्टर ऑयल लगाएं

कैस्टर ऑयल में कई तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट्स, प्रोटीन और फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं, जो आइब्रो को काला और घनी बनाने में मदद करता है।

कच्चा दूध लगाएं

दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को लंबा और घना करने में मदद करता है। आइब्रो को घनी करने के लिए कच्चा दूध एकदम बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे दिन में करीब 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल को एक कॉटन की सहायता से अपनी आइब्रो पर लगाएं। यह आइब्रो को तेजी से घना और काला करने में मदद करेगा।

इन 7 तरीकों से आप अपनी आइब्रो को घना और काला कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik